NREGA Job Card List 2026 - नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (State-Wise)

NREGA जिसे MGNREGA के नाम से भी जाना जाता है, यह साल 2006 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा शुरू की गई थी, इस योजना के तहत सभी ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराना है.

इस योजना के तहत आवेदक के पास जॉब कार्ड का होना बेहद ही जरुरी है, इस योजना के तहत हर वर्ष नए आवेदकों का जॉब कार्ड बनाया जाता है, और उसके बाद जॉब कार्ड सूची जारी की जाती है, इस पेज के जरिए हम NREGA Job Card List (State-Wise), इस योजना से जुड़े आवश्यक पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे.

VB-G RAM G क्या है?

VB-G RAM G का पूरा नाम Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) है, जिसका हिंदी मतलब है - विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)। भारत की संसद ने “Viksit Bharat–Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) Act, 2025” (VB-G RAM G Act) को 18-19 दिसंबर 2025 को संसद में पारित किया और राष्ट्रपति की मंज़ूरी 21 दिसंबर 2025 को मिल गई, इस तरह यह विधेयक कानून बन गया है।

यह नया कानून मौजूदा Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (मनरेगा) को बदलने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक करना, ग्रामीण विकास, आजीविका सृजन, और स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार करना है। इसमें रोजगार, कौशल, और गांवों की दीर्घकालिक प्रगति पर ज़ोर दिया गया है।

NREGA Job Card List 2026

अगर आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, और आप अपने गाँव या क्षेत्र की नरेगा जॉब कार्ड सूची देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आवेदक आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.nic.in/ पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद मेनू में आप Login विकल्प के ऊपर क्लिक करें.
  • अब ड्राप डाउन मेनू में Quick Access पर क्लिक करें.
NREGA State Wise Reports Section

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको 3 विकल्प देखने को मिलेंगे, यहाँ आप पहले विकल्प का चुनाव करें.

NREGA Gram Panchayat Menu

सबसे पहले विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने के नया पेज खुल जाएगा. यहाँ आप Generate Reports के विकल्प पर क्लिक कर दें.

  • अब आपके सामने देश के सभी राज्यों की सुची खुल जाएगी.
  • यहाँ आप अपने राज्य का चुनाव करें.
NREGA Choose Address
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, इस नए पेज पर आपको निम्नलिखित जानकरियां दर्ज करनी होंगी:
    • राज्य का नाम
    • वित्तीय वर्ष
    • जिला
    • ब्लॉक
    • पंचायत का नाम
  • उपरोक्त सभी जानकारियां दर्ज करके आप नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक कर दें, अब Gram Panchayat Reports पेज खुलेगा, जहां आपको कुल 6 विकल्प दिखेंगे, जो निम्नलिखित होंगे:
    • R1. Job Card / Registration
    • R2. Demand, Allocation & Musteroll
    • R3. Work
    • R4. Irrregularties / Analysis
    • R5. IPPE
    • R6. Registers

इन 6 विकल्पों के तहत आप अपने ग्राम पंचायत के नरेगा योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, अगर आप जॉब कार्ड सूची को चेक करना चाहते हैं, तो आप R1. Job Card / Registration विकल्प के अंतर्गत मौजूद 3rd विकल्प Job card/Employment Register के विकल्प पर क्लिक कर दें.

NREGA Employment Register

इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने NREGA Employment Register खुल जाएगा, यहाँ आप जॉब कार्ड सूची में दर्ज नाम को चेक कर सकते हैं.

NREGA Job Card List

जॉब कार्ड लिस्ट में लाभार्थियों का नाम अलग-अलंग रंगों में दर्ज हो सकता है, जिसका मतलब नीचे दिया गया है.

हराजॉब कार्ड फोटो सहित उपलब्ध और रोजगार प्राप्त किया
ग्रेजॉब कार्ड फोटो सहित लेकिन रोजगार प्राप्त नहीं किया
सूरजमुखीजॉब कार्ड बिना फोटो के लेकिन रोजगार प्राप्त किया
लालजॉब कार्ड बिना फोटो के और रोजगार प्राप्त नहीं किया
  • अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करें। निम्नलिखित जानकारी दिखेगी:
    • परिवार के सदस्यों का विवरण।
    • कार्य और भुगतान की स्थिति।
    • फोटो (यदि उपलब्ध हो)।
  • Print बटन पर क्लिक करें, "Save as PDF" चुनें, और जॉब कार्ड डाउनलोड करें।

जॉब कार्ड की सूची (State-wise)

अगर आप राज्यवार सूची देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई तालिका में अपने राज्य का चुनाव करके अपने ग्राम की नरेगा जॉब कार्ड सूची देख सकते हैं:

अंडमान और निकोबारआन्ध्र प्रदेश
अरुणाचल प्रदेशअसम
बिहारचंडीगढ़
छत्तीसगढ़दादर और नगर हवेली
दमन और दीवगोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
झारखंडकर्नाटक
केरललक्षद्वीप
मध्यप्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिजोरमनागालैंड
ओडिशापुन्दुचेरी
पंजाबराजास्थान
सिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुराउत्तर प्रदेश
उत्तराखंडपश्चिम पंगाल
तेलंगानालदाख

NREGA Gram Panchayat सूची

MGNREGA योजना के तहत ग्राम पंचायत की सूची देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ.

  • सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट - https://nrega.dord.gov.in/ पर विजिट करें.
  • उसके बाद आपको उपर मेन्यु बार में “Login” पर क्लिक करना होगा,ऐसा करते ही आपके सामने ड्राप मेन्यु के रूप में कुछ विकल्प प्रकट होंगे उसमें से आपको "Quick Access" पर क्लिक करना होगा, फिर ड्राप के रूप में कुछ और विकल्प प्रस्तुत होंगे, उसमें से आपको "Panchayat GP/PS/ZP" पर क्लिक करना होगा.
NREGA Homepage

ग्राम पंचायत और अपने राज्य का चयन करें

  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा उसमें आपको Gram Panchayats पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको Generate Reports पर क्लिक करना होगा, अब आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको सारे राज्यों की सूची रहेगी उसमें से आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा.
NREGA Gram Panchayat

वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, और पंचायत का चयन करें

  • इसमें आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत का चुनाव करके नीचे दिए गए "Proceed" बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही आपके सामने नरेगा ग्राम पंचायत सूची आ जाएगी, आप उसे देख सकते हैं.
NREGA Gram Panchayat List

NREGA Muster Roll कैसे देखें?

अगर आप नरेगा में काम करते हैं या करवाते हैं, तो आपने “मस्टर रोल” का नाम जरूर सुना होगा। सीधी भाषा में समझें तो Muster Roll एक हाज़िरी रजिस्टर होता है, जिसमें काम पर आए मजदूरों का पूरा रिकॉर्ड लिखा जाता है।

यह रजिस्टर Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act के तहत अनिवार्य है और इसे Ministry of Rural Development की निगरानी में रखा जाता है।

इसमें क्या-क्या दर्ज होता है?

  • मजदूर का नाम
  • जॉब कार्ड नंबर
  • कितने दिन काम किया
  • कितनी मजदूरी बनी

यही मस्टर रोल आगे भुगतान का आधार बनता है। अगर इसमें आपका नाम और काम के दिन सही दर्ज हैं, तो मजदूरी सीधे आपके खाते में जाती है।

NREGA Muster Roll (मजदूरों की हाजिरी/काम का रिकॉर्ड) आप ऑनलाइन बहुत आसानी से देख सकते हैं। नीचे पूरा तरीका बताया गया है:

  • अगर आप अपने गाँव की Muster Roll देखना चाहते हैं, तो आप Gram Panchayat Reports पेज पर मौजूद R2. Demand, Allocation & Musteroll विकल्प में मौजूद MusteRoll पर क्लिक करें.
  • अब यहाँ आप वित्तीय वर्ष का चयन करें, इसके बाद आप नीचे Filled Muster roll, Issued Muster roll विकल्प में से एक विकल्प को चुनकर आगे बढ़ सकते हैं.

इसके बाद आपके सामने आपके गाँव की Muster Roll खुल जाएगी.

💡
इस सूची में आप देख सकते हैं, कि आपके ग्राम पंचायत में कौन से कार्य के लिए Muster Roll भरा गया है, और कौन सा कार्य सरकार के द्वारा अप्रूव कर दिया गया है.
NREGA Muster Roll

Attendance Check करने की प्रक्रिया

अगर आप ऐसे नागरिक हैं, जिसका नरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बना हुआ है, और आप अपना Attendance Check करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • Gram Panchayat Reports पेज पर आप R2. Demand, Allocation & Musteroll अनुभाग पर जाएं.
  • अनुभाग में मौजूद Alert On Attendence विकल्प पर क्लिक कर दें.
NREGA Attendance Check

इसके बाद आपके सामने NREGA Attendance की सूची खुल जाएगी. यहाँ आप देख सकते हैं, कि किस लाभार्थी ने कितने दिन कार्य किया है, यहाँ आपको निम्नलिखित जानकरियां देखने को मिलेगी.

  • राज्य का नाम
  • पंजीकरण पहचान पत्र
  • घर के मुखिया का नाम
  • दिनों की संख्या
  • Remaining Days
NREGA Hajiri Check

MIS Report देखने की प्रक्रिया

MIS का फुल फॉर्म Management Information System होता है, इसे देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना पड़ेगा:

Reports
  • अब क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहाँ आप कैप्चा दर्ज करें.
  • कैप्चा दर्ज करने के बाद Verify Code के विकल्प पर क्लिक करें.
NREGA MIS Report
  • इसके बाद आप अपने राज्य का नाम और वित्तीय वर्ष को दर्ज करें.
  • अब आपके सामने MIS Report खुलकर आ जाएगी.

इस पेज पर आपको कुल 36 विकल्प दिखेंगे, आप इनमें से किसी भी एक पर क्लिक करके अपने जरूरत की सूचना को प्राप्त कर सकते हैं.

💡
MIS का मतलब होता है Management Information System (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम)। आसान भाषा में समझें तो यह एक ऑनलाइन सिस्टम है, जहाँ मनरेगा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दर्ज रहती है, जैसे - किस गाँव में कौन-सा काम चल रहा है, किस मजदूर का जॉब कार्ड बना है, किसे कितनी मजदूरी मिली, भुगतान कब हुआ, सब कुछ MIS पोर्टल पर अपडेट रहता है। अगर कोई व्यक्ति अपनी मजदूरी या काम की जानकारी देखना चाहता है, तो वह मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर MIS सेक्शन में विवरण देख सकता है। इससे भ्रष्टाचार कम होता है और काम की निगरानी आसान हो जाती है।

नरेगा जॉब कार्ड आवेदन

गाँव में रहने वाले हर उस परिवार के लिए, जिसे साल में कुछ महीने काम की दिक्कत होती है, नरेगा जॉब कार्ड बहुत बड़ी सहारा साबित होता है। यह सिर्फ एक कार्ड नहीं, बल्कि काम पाने की सरकारी गारंटी है।

जब आपके पास जॉब कार्ड होता है, तो आप अपने गाँव में ही मजदूरी का काम मांग सकते हैं और सरकार को 100 दिनों का रोजगार देना ही पड़ता है। नरेगा जॉब कार्ड बनवाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई है।

जॉब कार्ड आवेदन के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक हो
  • आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो
  • आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो
  • परिवार के नाम से पहले से कोई नरेगा जॉब कार्ड न बना हो

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज जरूरी होते हैं:

पहचान पत्रआधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस
पते का प्रमाणराशन कार्ड, बिजली या पानी का बिल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड (यदि पता सही हो)
फोटोपासपोर्ट साइज की हाल की रंगीन फोटो
बैंक विवरणबैंक खाता संख्या, IFSC कोड, शाखा का नाम
परिवार के सदस्यों की जानकारीपरिवार के वयस्क सदस्यों के नाम, आयु, लिंग आदि
मोबाइल नंबरआवेदक का मोबाइल नंबर (आवेदन की स्थिति की जानकारी के लिए)
जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)जाति प्रमाण पत्र (यदि आवेदक आरक्षित श्रेणी में आता है)

आवेदन प्रक्रिया

  • अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत कार्यालय या जनपद पंचायत में संपर्क करें।
  • वहाँ से नरेगा जॉब कार्ड आवेदन फॉर्म (Form 1) प्राप्त करें। यह फॉर्म पूरी तरह मुफ्त होता है।
NREGA Job Card Form
  • फॉर्म में निम्न जानकारी सही-सही भरें:
    • परिवार के मुखिया का नाम
    • परिवार के सभी वयस्क सदस्यों के नाम
    • आयु, लिंग, आधार नंबर
    • स्थायी पता और ग्राम पंचायत का नाम
  • फॉर्म के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाएँ।
  • भरा हुआ फॉर्म पंचायत सचिव / रोजगार सहायक को जमा करें और रसीद अवश्य लें
  • पंचायत द्वारा:
    • दस्तावेजों की जांच
    • घर का भौतिक सत्यापन (जरूरत पड़ने पर)
    • ऑनलाइन नरेगा पोर्टल पर एंट्री

सभी जांच पूरी होने के बाद 7-15 कार्य दिवस में जॉब कार्ड बना दिया जाता है।

हेल्पलाइन

मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार
पता कृषि भवन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली - 110001
ईमेल jsit-mord@nic.in
फोन नंबर 011-23384707